श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, भैरव बाबा मंदिर में सुरक्षा व व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, भैरव बाबा मंदिर में सुरक्षा व व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार को महराजगंज स्थित भैरव बाबा मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर स्थित तालाब, शिव मंदिर, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जल लेकर जलाभिषेक करने आते हैं, इसलिए सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

डीएम ने मंदिर परिसर एवं आसपास दुकानों को सुव्यवस्थित ढंग से लगाने, खुले कुएं पर मजबूत लोहे की जाली लगाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकता अनुसार प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कांवड़ मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिलाओं की सुरक्षा, सतत निगरानी तथा तालाब में स्नान एवं जल भरने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्यूब सहित आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई और उन्हें निर्धारित गुणवत्ता एवं समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सगड़ी, नगर पंचायत महराजगंज के अधिशासी अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *