दैनिक समाचार पत्र ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, डीएम ने बांटे मेडल व प्रशस्ति पत्र, क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल के 14 विद्यार्थी हुए सम्मानित
आजमगढ़। एक दैनिक समाचार पत्र द्वारा हरिऔध कला केन्द्र, आजमगढ़ में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं गुरुवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल, कुकुड़ीपुर, सठियाव, आजमगढ़ के 14 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में साबिर जुबैर 92%, प्रकृति 89%, दीक्षा गुप्ता 86.80%, स्नेहिल यादव 86.40%, आरुषि सिंह 86%, आद्या सिंह 85.2%, अदिति सिंह 85%, रानी 84%, शिजा जमाल 83.2%, दीपाली मौर्या 82%, स्वप्निल यादव 81.80%, सुमित यादव 81.60%, अंशिका यादव 80% एवं प्रिया यादव 79% शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी लगन से पढ़ाई कर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सहर्ष राय उर्फ गोल्डी, प्रबंधक सुधा राय, प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य रवि प्रताप चौबे एवं कोऑर्डिनेटर राजेश्वरी चौरसिया ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को देते हुए समस्त अभिभावकों को भी बधाई प्रेषित की।
