नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के तहत जनपदीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, राज्य स्तर के लिए विजेता चयनित

“नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के तहत जनपदीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, राज्य स्तर के लिए विजेता चयनित

कन्नौज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा कन्नौज पब्लिक स्कूल में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के तहत आठ जनपदीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, भाषण, स्लोगन लेखन, कविता पाठ और रील प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिनमें जनपद भर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीनिवास ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने बताया कि यह अभियान आगामी 100 सप्ताह तक विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से निरंतर चलाया जाएगा।

प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली तथा विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *