आजमगढ़: ₹51 लाख वेतन घोटाले में आरोपी अधिकारी गिरफ्तार

आजमगढ़: ₹51 लाख वेतन घोटाले में आरोपी अधिकारी गिरफ्तार

Azamgarh में अवैध रूप से नियुक्त 10 अध्यापकों को ₹51,46,780 का अनियमित वेतन भुगतान किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

यह मामला तब सामने आया जब उप निदेशक, समाज कल्याण, आजमगढ़ मंडल आर.के. चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पाया गया कि तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी/आहरण वितरण अधिकारी राजेश चौधरी और प्रधान सहायक सत्येन्द्र बहादुर सिंह की भूमिका संदिग्ध रही।

इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0- 211/2026, धारा 61(2)/316(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश चौधरी को कुँवर सिंह उद्यान क्षेत्र से सुबह करीब 07:20 बजे गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *