श्रावण के प्रथम सोमवार पर भवरनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का SSP ने किया निरीक्षण

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा थाना कंधरापुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित भवरनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, ड्यूटी प्वाइंट एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

जनपद पुलिस श्रावण मास के दौरान सभी प्रमुख शिवालयों एवं कांवड़ मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए है, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *