दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौके पर हुई मौत, जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौके पर हुई मौत, जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ के समीप मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार शिव शंकर द्विवेदी पुत्र विजय रतन दुबे, निवासी बिशुनपुर, चिरैयाकोट, जनपद मऊ तथा स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार विजय कुमार पुत्र छबील, निवासी पुराना आरटीओ ऑफिस, भदुली, थाना सिधारी, आजमगढ़ की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *