पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपा कार्यालय में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश

पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपा कार्यालय में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश

कन्नौज। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष कलीम खान की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन व राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए आनंद बाबू यादव ने डॉ. कलाम के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा तथा मिसाइल एवं अंतरिक्ष अनुसंधान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत के बल पर साकार करने की प्रेरणा दी।
पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, परिश्रम, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। मिसाइल एवं अंतरिक्ष अनुसंधान में उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाता है। अनिल पाल ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जय कुमार तिवारी ने उनके व्यक्तित्व और विनम्रता को आदर्श बताया।
इस दौरान मौलाना इरफानुल कादरी, मनोज दीक्षित, शरद यादव, बंटी शर्मा, मुस्तेहसन, शशिमा सिंह, कौसर जमील, हसीब हसन, कमलेश कटियार, बालकराम यादव, विवेक पाल, राजू अली, सहिमुद्दीन, मुकीम खान, सलीम अली, अनुराग सिंह समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *