खेत में पानी लगाने गए किसान की नदी में डूबकर मौत

खेत में पानी लगाने गए किसान की नदी में डूबकर मौत
रीना वर्मा

कन्नौज। जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के विजय नगला निवासी किसान उपदेश पुत्र बेचेलाल की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उमेश खेत में पानी लगाने के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक घर न लौटने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने नदी में खोजबीन कर उनका शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक उपदेश के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *