जमीनी रंजिश में फायरिंग: सरायमीर पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, रायफल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक 12 बोर एसबीबीएल गन तथा बड़ी मात्रा में जिंदा और खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 11 मार्च को ग्राम छित्तेपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग और मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में उपनिरीक्षक धीरज कुमार की तहरीर पर थाना सरायमीर में मुकदमा दोनों पक्षों के कई लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया।

गुरुवार को उपनिरीक्षक उदय बहादुर यादव पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रहे थे। इसी दौरान छित्तेपुर गांव में दबिश देकर दूसरे पक्ष के नामजद आरोपी ओबैश खान पुत्र एहसान खान को उसके कमरे में दरवाजे के पीछे छिपा हुआ पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर ग्राम बखरा के पीछे जंगल में छिपाकर रखी गई एक एसबीबीएल गन 12 बोर बरामद की गई। आरोपीजमीनी रंजिश में फायरिंग: सरायमीर पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, रायफल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद ने बताया कि इसी हथियार से उसने विवाद के दौरान फायरिंग की थी। हथियार के वैध कागजात न दिखाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान 12 बोर, .315 बोर और .22 बोर के कुल 27 जिंदा कारतूस तथा 48 खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *