नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को थाना फूलपुर में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि 8 मार्च 2026 को क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को कुछ युवकों ने बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी।

मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष फूलपुर सच्चिदानन्द यादव मय हमराह द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 12 मार्च को पुलिस टीम द्वारा *टेऊगा पावर लोहिया मैदान के पास नोना बस्ती जाने वाले मार्ग के मोड़, ग्राम टेऊगा से मुकदमा उपरोक्त में वांछित तीन अभियुक्तों शिवम भारती पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष, नीरज कुमार पुत्र सुबाषचन्द्र निवासी ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष, विशाल पुत्र लल्लू निवासी ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *