फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज सरोज उर्फ सनोज पासवान पुत्र जीतू उर्फ जीत बहादुर पासवान, निवासी उकरौड़ा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त ने वर्ष 2018 में मनोज सरोज के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2023 में पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर सनोज पासवान के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवाया। दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज थी। जांच में अलग-अलग दस्तावेजों के आधार पर दोनों पासपोर्ट बनवाए जाने की पुष्टि हुई। मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 369/2026 के तहत BNS की धाराओं 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में बने पासपोर्ट से वह बैंकॉक गया था, इसके बाद दूसरे नाम से पासपोर्ट बनवाया। पुलिस ने 2 सितंबर 2026 को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *