आजमगढ़: स्वच्छता अभियान के तहत कोल बाज बहादुर गांव में चला विशेष सफाई अभियान, नालियों की सफाई और एंटी लारवा का छिड़काव

आजमगढ़: स्वच्छता अभियान के तहत कोल बाज बहादुर गांव में चला विशेष सफाई अभियान, नालियों की सफाई और एंटी लारवा का छिड़काव

आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश पर 1 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत कोल बाज बहादुर में ग्राम प्रधान की देखरेख में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नालियों और नालों की सफाई की गई, घास की कटाई कराई गई तथा मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया गया।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की टोली ने गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर लोगों को अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए आसपास सफाई रखना और पानी जमा न होने देना जरूरी है।

अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, रामबचन, जागृति प्रसाद, एहसान, जान मोहम्मद, असलम, श्रीकृष्ण यादव, इश्तियाक, बिट्टू और आसमा खातून समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *