Azamgarh जनसुनवाई में SSP डॉ. अनिल कुमार ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश
आजमगढ़ पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी मौजूद रहे।
SSP ने सभी शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ितों को प्रभावी न्याय सुनिश्चित किया जाए।
आजमगढ़ पुलिस ने दोहराया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और जनविश्वास बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
