कन्नौज समाजवादी पार्टी के नेता और विधान परिषद में नेता विरोधी दल बिहारी लाल यादव कन्नौज के कुसुमखोर स्थित हजरत फरीद शाह बाबा की दरगाह पर चादर पोशी की वही साथ मे मौलाना इरफ़ानुल हक कादरी प्रदेश उपाध्यक्ष कन्नौज जिलाध्यक्ष कलीम व आरिफ जमा के साथ सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इसके बाद वे सपा नेता आरिफ जमा के आवास पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
प्रेस वार्ता के दौरान बिहारी लाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पक्ष जनहित के मुद्दों से भटक गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को आईना दिखाना और गलत नीतियों का विरोध करना है, न कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप लगाना। यादव ने जोर देकर कहा कि राजनीति नीतियों की लड़ाई है और सपा जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए और दावा किया कि पार्टी का स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। सपा नेता आरिफ जमा के घर पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और रणनीति की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है इस दौरान ज़ियाउल नायब कुसुमखोर प्रधान मसूद अहमद भुट्टो, क़ासिम खान, गुलशाद अहमद आकाश शाक्य, नेम सिँह यादव,शाहिद, मुन्ना अब्दुल रब मौजूद रहे
सर्किट हाउस से कार्यकर्ताओं तक बैठक, कन्नौज में सपा की सियासी हलचल तेज
