गाज़ियाबाद की खोड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
एंकर:गाजियाबाद की खोड़ा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक वैगनआर कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
वीओ:पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंगाल, रम, टीटू और ललित चौहान के रूप में हुई है। आरोपियों को खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लोनी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चारों मिलकर बाइक चोरी करते थे और चोरी के वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर बेच देते थे।
बरामद वाहनों में कई बाइक दिल्ली और गाजियाबाद से चोरी की बताई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और वाहन खरीदने वाले लोगों की तलाश में जुटी है।
