आजमगढ़: लक्षीरामपुर हड्डी अस्पताल में युवक की मौत, अस्पताल प्रशासन ने बताया आरोप निराधार

आजमगढ़: लक्षीरामपुर हड्डी अस्पताल में युवक की मौत, अस्पताल प्रशासन ने बताया आरोप निराधार

आजमगढ़ जिले के लक्षीरामपुर स्थित विजय सुपर स्पेशलिस्ट हड्डी अस्पताल में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसके बाद उसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे लक्षीरामपुर स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया था।

अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर हालात को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अस्पताल प्रशासन की तरफ से
पूर्वांचल के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरआर बी त्रिपाठी का कहना है कि मरीज के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। उनका दावा है कि मरीज को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन उसकी हालत पहले से ही बेहद गंभीर थी।

डॉक्टर का यह भी कहना है कि अस्पताल पर लगाए जा रहे आर्थिक लेन-देन के आरोप पूरी तरह गलत हैं। साथ ही उन्होंने अपील की कि किसी भी घटना पर एकतरफा खबर चलाने से पहले दोनों पक्षों का वर्जन जरूर लिया जाना चाहिए, क्योंकि इससे वर्षों की प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अस्पताल पूर्वांचल के कई जिलों से आने वाले मरीजों के लिए इलाज का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
घटना के बारे में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आर बी त्रिपाठी और डॉ मनीष त्रिपाठी ने क्या कुछ कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *