अवैध असलहों के साथ डांस का वीडियो वायरल, जन्मदिन पार्टी में युवक लहराते दिखे हथियार

अवैध असलहों के साथ डांस का वीडियो वायरल, जन्मदिन पार्टी में युवक लहराते दिखे हथियार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र से अवैध असलहों के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो हरैया गांव का बताया जा रहा है, जहां जन्मदिन पार्टी के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान बार-बालाएं मंच पर ठुमके लगा रही थीं, वहीं कुछ युवक खुलेआम अवैध असलहों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो हरैया गांव के एक दबंग के घर का बताया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने जीयनपुर थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *