आजमगढ़ में नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

आजमगढ़ में नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भास्कर निषाद के आजमगढ़ आगमन पर रविवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, आजमगढ़ के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भाजपा की नई क्षेत्रीय टीम में भास्कर निषाद को क्षेत्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आजमगढ़ में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान जैसे ही भास्कर निषाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं तथा नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “ओबीसी मोर्चा जिंदाबाद” के नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने भास्कर निषाद को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भास्कर निषाद, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा आजमगढ़, श्री विनोद राजभर, श्री कृष्ण पाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती अनीता पाल, जिला मंत्री भाजपा आजमगढ़, श्री बाबूराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्री हरेंद्र चौहान, पूर्व जिला मंत्री भाजपा आजमगढ़, श्री प्रमोद चौहान, मंडल अध्यक्ष हाफिजपुर, श्री अरविंद प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सठियांव, श्री परमानंद प्रजापति, बूथ अध्यक्ष सठियांव, श्री राजेश रंजन, वरिष्ठ कलाकार, श्री चंद्रभान यादव, जिला मंत्री किसान मोर्चा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा श्री बालघार रामजी, श्री रविंद्र जी, श्री राहुल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। विश्व हिंदू परिषद आजमगढ़-मऊ-बलिया के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संचालक मिथिलेश चौरसिया रहे। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम के निवेदक इन्द्रेश चौहान, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, आजमगढ़ तथा ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा आजमगढ़ रहे। राजाराम राजभर क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य गोरखपुर क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *