भारत रक्षा दल ने मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित कर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का संकल्प

आजमगढ़ 20 सितंबर, अन्याय , शोषण,भ्रष्टाचार, भ्रष्ट राजनीति के विरुद्ध संघर्षरत और सेवा को समर्पित संगठन भारत रक्षा दल द्वारा आज अपने स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए जनपद मुख्यालय स्थित सभी अधिवक्ता बार एसोसिएशन के वरिष्ठतम अधिवक्ताओं अन्य लोगों को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राम त्रिपाठी, एडवोकेट, जयप्रकाश एडवोकेट, किलेंदर उपाध्याय एडवोकेट. ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संगठन के परिचय सत्र में दल की नीतियों सिद्धांतों उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए विगत 27 वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों उपलब्धियां के बारे में उपस्थित लोगों को दिखाया व बताया गया कार्यक्रम में प्रमुख सभी वक्ताओं ने कहा कि भारत रक्षा दल के लोगों ने जनपद में सेवा और संघर्ष की जो लकीर बना दी है वह लोगों व भावी पीढ़ियों को उत्साहित व नकल करने योग्य है सेवा की अद्भुत मिसाल के साथ यह दल भ्रष्टाचार घोटालों के एक स्थापित ब्रांड बन चुका है, लावारिस मृतकों जिनको को समाज व व्यवस्था में बैठे लोग कूड़ा समझ बैठे थे उनका अंतिम संस्कार करने का जज्बा हिम्मत त्याग अतुलनीय और ऐतिहासिक है, सम्मान के क्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन से श्री जयप्रकाश राय एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार से श्री श्रीराम त्रिपाठी एडवोकेट व अन्य दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया ,इस अवसर पर हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा सुचिता ईमानदारी की सोच वाले लोग संगठन के साथ थे हैं और रहेंगे, समाज में मानवतावाद को नकार कर जातिवाद धर्म वाद का विष फैलाने वाले लोगों और इतना ही नहीं महापुरुषों को भी जाति वर्ग के अनुसार अपना अपना बताने वालों को हतोत्साहित को करने में हमारा संगठन विशेष भूमिका अदा कर रहा है, जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि सीमित संसाधनों के बूते धीरे ही सही परंतु समाज को एक अच्छी सोच व दिशा देने के लिए हमारे कार्यकर्ता निरंतर प्रयत्नशील है यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी, अभी अच्छी सोच रखने वाले बहुत लोग हैं उन तक अपनी विचारधारा पहुंची तो बड़ा बदलाव होने लगेगा, ग्राम प्रधान से संसद तक समाज व जनता के साथ धोखा करने वाले भ्रष्ट घोटालेबाज नेताओं के हम धुर विरोधी हैं हमारा आकलन है उनकी बेईमानी की नियत भागीदारी ही भ्रष्टाचार घोटाले की जननी है ,इसके विरुद्ध हम निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगामी चुनावों में मुर्गा दारू पैसा बांटने वालों के विरुद्ध बड़ी मुहिम छेड़ेंगे । दल के विधि मंच के अधिवक्ताओं ने कहा कि हम लोग प्रत्येक अधिवक्ता बार से अधिवक्ता बंधुओं को जोड़ रहे हैं ताकि न्याय के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू हो सके हमारा मंच समाज के कमजोर वंचित लोगों व समाज हित में भ्रष्टाचार दुर्व्यवस्था के विरुद्ध आवाज उठाने वाले लोगों की मुफ्त कानूनी पैरवी भी करेंगे और समाज को उनके कानूनी अधिकारों से भी परिचित कराएंगे आज के कार्यक्रम के दौरान 25 नए लोगों भारत रक्षा दल की सदस्यता ली, इस समारोह में दल के सभी स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *