तहसील समाधान दिवस में बुजुर्ग महिला के पति का मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनने पर डीएम ने लगाई बीडीओ की क्लास

तहसील समाधान दिवस में बुजुर्ग महिला के पति का मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनने पर डीएम ने लगाई बीडीओ की क्लास

कन्नौज। शनिवार को जिले की तहसील तिर्वा में जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान की मौजूदगी में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शिकायत कि, उसके पति की मृत्यु के बाद उसका मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है और वह भटक भटक कर थक चुकी है, इस पर डीएम ने संबंधित बीडीओ की क्लास लगाते हुए तुरंत महिला की समस्या हल करने का आदेश दिया। स्थित यह हुई कि, एक घंटे के अंदर बुजुर्ग महिला की समस्या हल हो गई। उपरोक्त बुजुर्ग महिला तिर्वा क्षेत्र के नौरंगपुर नगरिया गांव की रहने वाली सरस्वती पत्नी स्व. श्रीकृष्ण रही।
बताते चलें कि, शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस में महिला पुरुष फरियादियों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।
समाधान दिवस में अवैध कब्जों से लेकर, बिजली की समस्या, पानी की समस्या, पारिवारिक विवाद, पुलिस से संबंधित मामले, सहित कई समस्याएं अधिकारियों के सामने फरियादियों द्वारा रखी गईं।
थाना इंदरगढ़ के पूराराय गांव की निवासी एक महिला ऊषा देवी पत्नी स्व. रामबाबू ने भी दबंग किस्म के लोगों से अपनी भूमि को कब्जा मुक्त करवाने की गुहार अधिकारियों से लगाई।
इसी प्रकार तिर्वा के दौलीखाती निवासी अशोक पुत्र गोपीनाथ लोधी ने फर्जी व्यक्ति बनकर बैनामा कर लाखों रुपए की ठगी से संबंधित मामले की शिकायत भी अधिकारियों से कर न्याय की गुहार लगाई।
तहसील समाधान दिवस में उमड़ी महिला पुरुष फरियादियों की भीड़ ने इसी प्रकार अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज करवाकर उनके निराकरण की गुहार अधिकारियों से लगाई। इस पर डीएम और एसपी ने कई मामलों को देखने के बाद संबंधित विभागीय कर्मियों को समस्या के त्वरित निदान का आदेश जारी किया।
इस दौरान पुलिस, राजस्व, लोकनिर्माण, बिजली, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
तहसील दिवस के दौरान 180 शिकायतें आईं जबकि निस्तारण 17 शिकायतों का ही हो सका।
अन्य शिकायतों के लिए संबंधित विभागीय कर्मियों को समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए।
समाधान दिवस के दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *