हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्र एकता का दिया संदेश
आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्र की एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन-बान-शान और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रहा है।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से हुआ। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा गांधी तिराहा, रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा और कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए कुंवर सिंह उद्यान पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्थानीय लोगों ने तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे बच्चे और महिलाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
तिरंगा यात्रा में विनय प्रकाश गुप्ता, श्याम नारायण सिंह, सचिदानंद सिंह, सुनील मिश्रा, अवनीश चतुर्वेदी, साधना गुप्ता, कौशल्या वर्मा, मुंशी निषाद, राजेश साहनी, राजन उपाध्याय, आकाश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, धर्मवीर चौहान, योगेंद्र यादव, नीरज सिंह, अजय सिंह, अवनीश मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, श्रेय अग्रवाल, विभा बरनवाल, सुमन सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, रित्विक जायसवाल, किशन सिंह और विवेक निषाद सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
