ऑपरेशन दहन की सफलता पर 16 पुलिसकर्मी सम्मानित, 5.82 करोड़ के मादक पदार्थ विनष्ट करने में निभाई थी अहम भूमिका

ऑपरेशन दहन की सफलता पर 16 पुलिसकर्मी सम्मानित, 5.82 करोड़ के मादक पदार्थ विनष्ट करने में निभाई थी अहम भूमिका

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने “ऑपरेशन दहन” अभियान की सफलता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस विभाग के अनुसार, जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा 6 जुलाई 2026 को “ऑपरेशन दहन” के तहत कुल 827.856 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, डायजापाम एवं अन्य नशीले पदार्थ का विधि सम्मत एवं सुरक्षित विनष्टीकरण कराया गया था। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 82 लाख 15 हजार रुपये बताई गई।

यह कार्रवाई मार्टीनगंज क्षेत्र के भादो स्थित मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के इंसीनरेटर/बॉयलर के माध्यम से की गई। पूरी प्रक्रिया की फोटो एवं वीडियोग्राफी कराई गई तथा सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया।

इस अभियान को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुधवार को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित कर्मियों में एडीजीसी (एनडीपीएस एक्ट), विशेष मालखाना निस्तारण सेल, डीसीआरबी, सदर मालखाना, कोर्ट मोहर्रिर शाखा तथा विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आजमगढ़ पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चला रही है और समाज को नशामुक्त बनाने तथा अवैध नशा तस्करी पर कठोर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *