तेज रफ्तार बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग घायल
रीना वर्मा
कन्नौज। बाईकों की रफ्तार कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।
ऐसी हो एक सड़क दुर्घटना में दो बाईकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हरौलपुर्वा गांव निवासी नितीश पुत्र राजेश उम्र 20 वर्ष, अवनीश पुत्र रावेंद्र कुमार उम्र 26 वर्ष, मनीष पुत्र रावेंद्र उम्र 25 वर्ष सहित एक अन्य युवक दो बाईकों पर सवार थे।
जैसे ही चारों बाइक सवार इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव के निकट स्थित मधुवन गेस्ट हाउस के निकट पहुंचे, इसी दौरान बाईकों की असंतुलन के कारण आपस में जोरदार भिडंत हो गई।
मामले की जानकारी पर उपरोक्त घायल के भाई सोनू द्वारा एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपरोक्त तीनों युवकों का उपचार जारी था।
एक अन्य घायल युवक की हालत में सुधार होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज से वापस भेज दिया गया था।
मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।
