तिर्वा मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
रीना वर्मा
कन्नौज। अपनी मांगों को लेकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन से शाम 3.45 बजे कॉलेज के डाक्टरों का शुरू हुआ प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए कॉलेज के इमरजेंसी गेट और उसके बादमुख्य तिर्वा कन्नौज मार्ग स्थित मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंचा।
यही भी मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं (डाक्टरों) ने मानदेय में बढ़ोत्तरी को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी डाक्टरों का कहना था कि , सरकार उनकी मांगों को पूरी करे। अन्यथा वे आगे उग्र प्रदर्शन की रणनीति तैयार करेंगे।
प्रदर्शन में करीब 2021 बैच के सौ छात्र छात्राएं शामिल हुए।
इंटर्न 2021 बैच के जूनियर और सीनियर डॉक्टर शामिल रहे।
प्रदर्शन में डा.
विकास राव, डा. अमन कुमार, डा. शिवम रंजन, डा. हिमांशू, डा. अतीश, डा. मेघांशी निमेष, डॉ तमन्ना सहित सैकड़ों डॉक्टर शामिल रहे।
