नरौली स्थित ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आजमगढ़ शहर के नरौली क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार की सुबह आग लग गई कुछ ही देर में आग में विकराल रूप धारण कर लिया मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नरौली तिरंगा चौराहा के पास ग्रिल टू चिल नाम से एक रेस्टोरेंट स्थित है। गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे इसी रेस्टोरेंट के दूसरे तल पर आग लगा गई। रेस्टोरेंट के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोग एकजुट होकर आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिए। काफी प्रयास के बाद भी आग भयावह होती गई। रेस्टोरेंट से आग की लपते बाहर निकलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर रूट डायवर्जन कराकर रेस्टोरेंट में लगी आ गया को बुझाने में अपना सहयोग किया। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी देखने को मिली।
