लोनी में 50 हजार के इनामी गौरव नागर से मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार

लोनी में 50 हजार के इनामी गौरव नागर से मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार

एंकर गाजियाबाद के लोनी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना लोनी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गौरव नागर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पैरों में गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ओमकार सिंह अपहरण-हत्या कांड में वांछित था।

घटना देर रात की है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि 30 मई 2026 को ग्राम गनौली के ओमकार सिंह के अपहरण का इनामी अभियुक्त गौरव नागर बंथला से चिरोड़ी की तरफ सफेद स्विफ्ट कार से आ रहा है।

सूचना पर लोनी पुलिस ने बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर नहर के पास चेकिंग शुरू की। तभी बंथला की ओर से सफेद स्विफ्ट आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी भगा दी। पीछा करने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

बाइट – सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी
“कार से उतरकर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पहचान गौरव नागर पुत्र गजराज निवासी बादलपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। इस पर 50 हजार का इनाम था। इसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।”

पूछताछ में गौरव नागर ने कबूल किया कि उसने साथियों के साथ मिलकर ओमकार पुत्र राममेहर निवासी गनौली का अपहरण कर हत्या कर दी थी। शव रोहटा-मेरठ रोड पर गंगानगर में फेंक दिया था। इस मामले में थाना लोनी में मु0अ0सं0 152/26 धारा 109(1)/140(3)/3(5) BNS के तहत केस दर्ज है।

पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट कार, 32 बोर की एक पिस्टल, 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *