सुल्तानपुर ;कादीपुर में विवाहिता ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता गुड़िया ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में गुड़िया की शादी चकरपुर निवासी शिवा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा बाइक की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

पीड़िता का कहना है कि हाल ही में उसके साथ मारपीट कर जेवरात छीन लिए गए और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद मायके पहुंचने पर परिजनों को पूरी घटना बताई गई। आरोप है कि पति ने इस दौरान दूसरी शादी भी कर ली।

पीड़िता ने पहले महिला थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर आईजीआरएस के माध्यम से मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा। एसपी के आदेश पर कादीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *