दिल्ली के रानीबाग इलाके में एक महिला ने निजी बस चालक और कंडक्टर पर गैंग रेप का आरोप

दिल्ली के रानीबाग इलाके में एक महिला ने निजी बस चालक और कंडक्टर पर गैंग रेप का आरोप

मुकेश राणा दिल्ली

पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ा… बस को भी जब्त किया गया…

पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सोमवार रात को जब वो अपने काम से लौट रही थी तब सरस्वती विहार के बस स्टैंड से उसने बस को हाथ दिया। बस के रुकते ही उसे खींचा गया और उसके बाद चलती बस में उसके साथ रेप किया गया…जिसके बाद आरोपी महिला को फेंककर भाग गए…

जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को कॉल करके शिकायत दी और तुरंत ही कई टीमें बनाकर रानीबाग थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बस को आईडेंटिफाई किया…जिसके बाद बस को जब्त किया गया… बस चालक और कंडक्टर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है….पीड़ित महिला के बयान लिए गए… जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *