आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में चल रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ में बतौर पर्यवेक्षक कर्नाटक सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शकीर सनादि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस
सेवादल के अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे, उत्तर प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राय और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आब्जर्वर के तौर पर काम कर रहे बृजेश सिंह गाट के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय बैठक में जनपद कांग्रेस को मजबूत करने का सतत प्रयास जारी है।
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
कांग्रेस के प्रत्येक
देवतुल्य कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी जिस कांग्रेस कार्यकर्ता को सौंपी जाएगी उसके साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम किया जाएगा।
इसी कड़ी में श्री द्विवेदी ने
अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपना आवेदन भरा और
निजामाबाद विधानसभा की बैठक में पर्यवेक्षक को सौंपा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और जो भी लोग अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसमें ना कोई मतभेद है ना कोई मनभेद है यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उत्सव है, जिसे कांग्रेस पूरे जश्न के साथ मना रही है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जमीन पर मजबूत करने की दिशा में आगे की तरफ बढ़ रही है।
आजमगढ़ में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को गति, आशुतोष द्विवेदी ने जिला अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन
