पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित स्मृति स्थल पर बुधवार, 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने प्रातः आठ बजे शहीद पुस्तिका का वाचन किया और देश की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन किया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक कमांडेंट पीएसी देव आनंद, क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान सदैव पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *