तांत्रिक बनकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म, तीसरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

तांत्रिक बनकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म, तीसरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर दो सगी बहनों से दुष्कर्म तथा तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले चार-पांच वर्षों से तांत्रिक बनकर परिवार का विश्वास जीतकर कथित रूप से महिलाओं का शारीरिक शोषण करता रहा।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना फूलपुर में तहरीर देकर बताया कि गहनी खुर्द निवासी महफूज पुत्र अबूबकर उनके घर वर्षों से आता-जाता था। घटना वाले दिन उसने माता-पिता को मंत्र-जाप के बहाने बाहर बैठा दिया और घर के अंदर झाड़-फूंक के दौरान पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी आरोप लगाया कि महफूज ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें डराकर कई वर्षों तक उनका यौन शोषण किया। साथ ही किसी को जानकारी देने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी देता था।

मामले में थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने 22 जुलाई की रात करीब 11:26 बजे आरोपी महफूज उम्र 40 वर्ष निवासी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार वर्मा एवं कांस्टेबल गौरव यादव थाना फूलपुर शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *