हत्या के आरोपी बंदी की जेल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हत्या के आरोपी बंदी की जेल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आजमगढ़। जनपद की जिला जेल में हत्या के मामले में निरुद्ध एक बंदी की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।आपको बता दे की मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी 36 वर्षीय उग्रसेन सिंह हत्या के एक मामले में जिला जेल में बंद था। रविवार सुबह तक उसकी तबीयत सामान्य बताई जा रही थी।

जेल प्रशासन के अनुसार उसने सुबह भोजन भी किया था। जेलर आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि शाम के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और जेल पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *