उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त

आज दिनांक 1 8.07.2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के पर्यवेक्षण में जिला आबकारी अधिकारी सुल्तानपुर के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तीन डॉ संजय कुमार उपाध्याय गोसाईगंज थाना के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा की टीम के साथ बारूवी निषाद बस्ती गोरेगांव छपरा हवा इत्यादि स्थानों पर दबिश दी गई तथा 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई । 03 अभियोग उत्तर प्रदेश आबकारी एक्ट कि सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। टीम द्वारा मौके पर बरामद लगभग 150 किलोग्राम लहान को मौके पर नष्ट किया गया ।टीम द्वारा क्षेत्र के लोगों से अपील की गई कि वह अवैध मदिरा का सेवन न करें ।यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है तथा किसी भी प्रकार की अवैध शराब पाए जाने की सूचना तत्काल दे जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके। टीम द्वारा क्षेत्र की देसी और कंपोजिट मदिरा दुकान मरियमपुर चौराहा सुदनापुर मुंगरे भटमई मिश्रौली मदिरा दुकानों की चेकिंग की गई । विक्रेताओं को पोस मशीन से ही बिक्री करने के निर्देश टीम द्वारा दिए गए । विक्रेताओं को इस बात के भी कड़े दिशा निर्देश दिए गए की वह शराब की बिक्री प्रिंट रेट पर ही करें और किसी भी तरह की ओवर रेटिंग ना करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। आबकारी ‌ टीम में आबकारी सिपाही विशाल कुमार अनुराग वर्मा तथा पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल महेंद्र पांडे सत्यानंद पासवान तथा संविदा वाहन चालक अरुण इत्यादि लोग शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *