विभागीय मंत्री के क्षेत्र में करीब 24 घंटे तक बिजली समस्या से जूझे बिजली उपभोक्ता

विभागीय मंत्री के क्षेत्र में करीब 24 घंटे तक बिजली समस्या से जूझे बिजली उपभोक्ता
रीना वर्मा

कन्नौज। तिर्वा नगर में स्थित 400 के.वी का ट्रांसफार्मर गुरूवार की रात विस्फोटक आवाज के साथ जल गया। बिजली समस्या पैदा होने के कारण बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताते चलें कि, तिर्वा/उमर्दा विधानसभा से विधायक और वर्तमान में ऊर्जा विभाग में कैलाश राजपूत कार्यरत विभागीय राज्यमंत्री हैं।
इसके बाद भी तिर्वा नगर में बिजली की समस्या से बिजली उपभोक्ता जूझते नजर आ रहे हैं।
बीते गुरुवार की रात तिर्वा खैरनगर मार्ग पर नगर में स्थापित 400 के.वी का ट्रांसफार्मर तेज विस्फोटक आवाज के साथ जल गया। इससे नगर के कई मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित हो गई।
बता दें कि, ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण नगर के मुख्य मार्ग सहित मंडीबाजार, सुभाष नगर, लोहिया नगर सहित अन्य आसपास के बिजली उपभोक्ता बड़ी संख्या में प्रभावित हुए।
बिजली समस्या के कारण जहां बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता शुक्रवार को सुबह से शाम तक पानी की समस्या से लेकर मौसम की उमस भरी चिपचिपाती गर्मी से जूझते नजर आए,वहीं बिजली संचालित उनके कारोबार पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा।
शुक्रवार की देर सायं तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
मामले में उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि, नगर में आकस्मिक बिजली समस्या आने पर अतरिक्त ट्रांसफार्मर मौजूद था, लेकिन बीते समय गुरसहायगंज चला गया था। नगर में बीते गुरुवार की रात ट्रांसफार्मर जल गया था। नया ट्रांसफार्मर फर्रुखाबाद से दोपहर एक बजे के करीब लोड करवाया गया है। शाम तक ट्रांसफार्मर आ जाएगा और देर सायं तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *