PDA महापंचायत में 2027 की हुंकार, अखिलेश को CM बनाने के लिए गांव-गांव पहुंचाएंगे मुहिम

आजमगढ़ के निजामाबाद बाजार में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता वसीम अहमद के नेतृत्व में PDA महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा नेता ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरते हुए अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा सरकार पर रोजगार, महंगाई और चुनावी वादों को लेकर निशाना साधा गया। इसके साथ ही SIR को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
VO-1 —
निजामाबाद बाजार में आयोजित PDA महापंचायत में हजारों की भीड़ के बीच सपा नेता वसीम अहमद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महापंचायत का उद्देश्य PDA के लोगों को एकजुट करना और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जोश भरना है। वसीम अहमद ने कहा कि महापंचायत में यह संकल्प लिया गया है कि 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
VO-2 —
वसीम अहमद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव से पहले जनता से 15 लाख रुपये खातों में देने और युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने जैसे वादे किए गए थे, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में नाराजगी है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
वहीं SIR को लेकर उन्होंने महापंचायत में मौजूद लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने गांव और घरों तक जाकर जागरूकता फैलाएं और यह सुनिश्चित करें कि SIR से जुड़ा कार्य पूरा हो। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार समेत अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान कई लोगों के नाम मतदाता सूची से कटने की बात सामने आई थी। ऐसे में समय रहते SIR पूरा नहीं कराने पर इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है, ऐसा उन्होंने दावा किया।
उन्होंने कहा कि PDA की मुहिम आने वाले दिनों में गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। महापंचायत में जुटी भीड़ को उन्होंने समाजवादी पार्टी के समर्थन के रूप में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *