जलभराव से मार्ग बना दलदल,राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी मुसीबत, प्रधान-सचिव पर लापरवाही के आरोप

जलभराव से मार्ग बना दलदल,राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी मुसीबत, प्रधान-सचिव पर लापरवाही के आरोप
रीना वर्मा

कन्नौज। सदर ब्लॉक क्षेत्र के गोरा मुरिया मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर गंदा पानी भर जाने से मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। इससे राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव के कारण सड़क पर आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम सचिव द्वारा अधिकारियों को मौके की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के बजाय गलत जानकारी देकर मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है।
सड़क पर लगातार जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों में जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कराने, लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और मार्ग का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *