12वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में “हर घर तिरंगा” बाइक रैली का आयोजन।
स्थान मालदा।
रिपोर्टर रामचंद्र मंडल।
पश्चिम बंगाल राज्य
भारत सरकार द्वारा देशभर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत 12वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2026 को सीमावर्ती क्षेत्र में उत्साहपूर्वक “हर घर तिरंगा” बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ 0910 बजे Ahio बस स्टैंड से हुआ तथा यह आईबीबी रोड होते हुए बीओपी सिंघाबाद तक गई और 1030 बजे रैली का समापन हुआ।
रैली को श्री प्रेम कुमार, कमांडेंट, 12वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे। रैली में कुल 34 सीमा सुरक्षा बल कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
रैली में मालदा जिला पुलिस के जवानों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों, पंचायत सदस्यों तथा ऋषिपुर एवं Aiho अंचल के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
“हर घर तिरंगा” बाइक रैली का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को बढ़ावा देना था। यह आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव की भावना तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों में गर्व और एकजुटता की भावना को सुदृढ़ करने के अनुरूप किया गया मालदा से रामचंद्र मंडल का रिपोर्ट
