हाथरस में इंसाफ पर सवाल! दुष्कर्म का आरोप, पांच दिन से थाने के चक्कर काट रही पीड़िता, फिर भी आरोपी बेखौफ

हाथरस में इंसाफ पर सवाल! दुष्कर्म का आरोप, पांच दिन से थाने के चक्कर काट रही पीड़िता, फिर भी आरोपी बेखौफ

उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने ही जेठ पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि वह पिछले चार दिनों से थाना सिकंदराराऊ के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, उसकी शादी 13 मार्च 2024 को हुई थी। आरोप है कि 20 जनवरी 2025 को उसका जेठ कमरे में घुसा, दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। डर और सामाजिक बदनामी के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। बाद में मायके पहुंचने पर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई पीड़िता का कहना है कि वह पिछले चार दिनों से थाना सिकंदराराऊ के चक्कर काट रही है, लेकिन अभी तक न आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही उसे न्याय मिला है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी, अश्लील वीडियो के प्रसार पर रोक और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है अब देखना यह होगा की क्षेत्रीय पुलिस क्या आरोपी पर कार्यवाही करेंगी या यूँही पीड़िता चक्कर लगाती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *