स्वच्छता अभियान के तहत धार्मिक स्थलों और सड़कों की हुई सफाई, ग्रामीणों को किया जागरूक

स्वच्छता अभियान के तहत धार्मिक स्थलों और सड़कों की हुई सफाई, ग्रामीणों को किया जागरूक

आजमगढ़। “एक कदम स्वच्छता की ओर, हम लोगों ने ठाना है स्वच्छ भारत बनाना है” के संकल्प के साथ जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र के निर्देश पर विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा धार्मिक स्थलों, मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की जा रही है।

1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में मंदिरों, शिव स्थानों, मां दुर्गा और काली मंदिरों के परिसर तथा आसपास की सड़कों की सफाई की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई रखने की अपील की जा रही है, ताकि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को राजस्व ग्राम चकगोरया, विकासखंड पल्हनी में स्थित काली जी के स्थान परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर उगी घास की कटाई, झाड़ू लगाकर कचरा हटाने और दवा का छिड़काव किया गया।

अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, राम बच्चन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण बनाने और लोगों को जागरूक करने का कार्य लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *