अतरौलिया में मारपीट का वीडियो वायरल: एसपी ग्रामीण ने लिया संज्ञान, 5 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अतरौलिया में मारपीट का वीडियो वायरल: एसपी ग्रामीण ने लिया संज्ञान, 5 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेनपुर निवासी रामबली पुत्र हुबलाल ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 23 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से दूसरे पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नीरज, अभिषेक, शनि तीनों पुत्र मेवालाल, विक्की पुत्र शिवदास तथा शिवकुमार पुत्र पन्नालाल ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया।
इस हिंसक हमले में रामबली की बेटियां नीतू व रीता और बेटा पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण नीतू और पवन के सिर में 4 से 5 टांके लगाने पड़े। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि
“थाना अतरौलिया के अंतर्गत गांव सेनपुर से जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट का एक वीडियो संज्ञान में आया था। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना अध्यक्ष अतरौलिया को जांच हेतु निर्देशित किया गया। जांच में तथ्य सत्यापित होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
जांच और अग्रिम कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *