तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल, एसपी से कार्रवाई की मांग

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल, एसपी से कार्रवाई की मांग

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के छोटा महुवारा खुर्द गांव की गीता देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 30 जून को उनका पुत्र सरबजीत मुंबई जाने के लिए बाइक से निकला था, तभी बिलारमऊ पेट्रोल टंकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रैक्टर का पहिया युवक की कमर के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से लखनऊ रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे आजमगढ़ के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि अंबारी पुलिस चौकी में चालक कैलाश यादव के खिलाफ शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए एसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *