आजमगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना पुलिस ने 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में नामजद दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर शहाबुद्दीनपुर मंदिर पोखरा के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना बिलरियागंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि दोनों युवक युवती को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का यह भी आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में आरोपी घर पर भी आते थे। बाद में युवती की तबीयत खराब होने पर कराए गए चिकित्सीय परीक्षण और सोनोग्राफी में गर्भवती होने की जानकारी मिली। पूछताछ के दौरान युवती ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 10:10 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी उम्र 19 वर्ष निवासी कस्बा बिलरियागंज तथा मो. अमजद उम्र 19 वर्ष निवासी नसीरपुर, थाना बिलरियागंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *