रिपोर्ट राकेश गौतम आजमगढ़
मऊ। बहुजन समाज पार्टी द्वारा मोहम्मदाबाद गोहना (355) विधानसभा सीट से जेके आजाद को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सठियांव से कार्यक्रम स्थल तक निकाली गई स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए।

कार्यक्रम में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया। वहीं, पूर्व विधान परिषद सदस्य दिनेश चंद्र ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जेके आजाद पर भरोसा जताते हुए उन्हें मोहम्मदाबाद गोहना सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जेके आजाद सर्व समाज और युवाओं को साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत करेंगे तथा सीट पर जीत दर्ज करेंगे।
अपने संबोधन में बसपा प्रत्याशी जेके आजाद ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्व समाज और युवाओं को साथ लेकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में प्रो. इंदु चौधरी, इंद्रसेन, प्रेम सागर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय राज, पूर्व विधान परिषद सदस्य दिनेश चंद्रा, सबीहा अंसारी, हरिश्चन्द्र गौतम, सिंगर निशा नैना सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
