हाथरस मे इंसाफ के नाम पर ठगी! मुकदमा खत्म कराने का लालच देकर महिला से ₹75 हजार ऐंठने का आरोप

हाथरस मे इंसाफ के नाम पर ठगी! मुकदमा खत्म कराने का लालच देकर महिला से ₹75 हजार ऐंठने का आरोप

हाथरस में इंसाफ दिलाने का झांसा देकर कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मुकदमा खत्म कराने के नाम पर एक महिला से ₹75 हजार की रकम वसूल ली गई। जब पीड़िता को सच्चाई का पता चला तो वह सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए यह रिपोर्ट हाथरस जनपद के हसायन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोलियान निवासी किरण देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि दो व्यक्तियों ने उनके मुकदमे को समाप्त कराने का भरोसा दिलाकर उनसे ₹75 हजार की रकम ले ली। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने प्रभाव और पहुंच का दावा करते हुए उन्हें भरोसे में लिया और पैसे ले लिए महिला का आरोप है कि जब वह अपने मुकदमे की स्थिति जानने के लिए कोतवाली पहुंची, तब उसे पता चला कि मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद उसे अपने साथ हुई कथित ठगी का एहसास हुआ पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों में से एक स्वयं को भीम आर्मी का पूर्व जिला महासचिव बताता है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपनी रकम वापस दिलाने और दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है अब यह मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच चुका है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है। आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *