आजमगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन दहन” : ₹7.35 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

आजमगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन दहन” : ₹7.35 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

आजमगढ़ जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 करोड़ 35 लाख मूल्य के अवैध नशीले पदार्थों का विनष्टीकरण कराया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस विभाग के अनुसार विभिन्न थानों द्वारा पूर्व में बरामद किए गए गांजा, हीरोइन/स्मैक, डायजापाम सहित कुल 864.184 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं लगभग 1000 डायजापाम टैबलेट्स का विधिसम्मत विनष्टीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 728.614 किलोग्राम और अवैध नशीले पदार्थों के निस्तारण हेतु न्यायालय से अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है।

विनष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 7 करोड़ 35 लाख 55,640 आंकी गई है। यह प्रक्रिया सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड स्थित औद्योगिक इकाई में स्थापित इंसीनिरेटर/ब्वायलर के माध्यम से पूरी की गई। पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया।

इसके साथ ही जिले के विभिन्न थानों द्वारा माल मुकदमाती-304, लावारिश-89, एआरटीओ-132, आबकारी-273, एमवी एक्ट-3110 तथा अन्य माल-131 मामलों का भी निस्तारण किया गया। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *