एसी मशीन सही करते समय करेंट से युवक की मौत, मचा कोहराम
रीना वर्मा
कन्नौज। एसी मशीन सही करते समय एक युवक की करेंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली के नौरंगपुर नगरिया गांव निवासी सुमित तिवारी पुत्र विमल तिवारी एसी मशीन कारीगर हैं। शनिवार को सुमित तिर्वा नगर के बैंक ऑफ इंडिया के निकट स्थित एक मकान में लगी एसी मशीन की मरम्मत करने आए थे। शनिवार की सायं जब सुमित एसी मशीन को सही कर रहे थे इसी दौरान बिजली करेंट की चपेट में आ गए। जानकारी पर गंभीर हालत में सुमित को तिर्वा मेडिकल कॉलेज उपचार हेतु ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने सुमित की मौत की पुष्टि कर दी।
मामले की जानकारी पर मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का सुमित के शव पर रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
