तमंचा-कारतूस, पिकअप वाहन व बछड़ा बरामद, घायल अभियुक्त पर दर्ज हैं 8 संगीन मुकदमे

तमंचा-कारतूस, पिकअप वाहन व बछड़ा बरामद, घायल अभियुक्त पर दर्ज हैं 8 संगीन मुकदमे

आजमगढ़ जिले के थाना जहानागंज क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, एक पिकअप वाहन तथा एक गोवंश बरामद किया है। 07/08 फरवरी की रात लगभग 12:30 बजे थाना जहानागंज पुलिस क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम गम्भीरवन (बड़ैला ताल) के पास एक पिकअप वाहन में गोवंश लादा जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग का प्रयास जारी रखा। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

घायल अभियुक्त की पहचान मोहीम अहमद उम्र 32 वर्ष वर्ष पुत्र दिलशेर अहमद, निवासी कोटिला कंकाली टोला थाना रानी की सराय के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार दूसरे अभियुक्त का नाम सुनील कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र शोभनाथ, निवासी जलाईपुर ऊँचेगांव, थाना रानी की सराय बताया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने संगठित रूप से गोवध एवं गौ-तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त मोहीम अहमद के विरुद्ध गोवध, गौ-तस्करी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं पशु क्रूरता सहित कुल आठ मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। इस संबंध में थाना जहानागंज पर अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *