सरकार द्वारा नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित।
रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर पालिका परिषद के सभागार में सरकार द्वारा नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कायमगंज अतुल कुमार सिंह द्वारा सभी नामित सदस्यों (अवनीश चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता, मधु गंगवार,सियाराम कोरी, अमित राठौर) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।
शपथ ग्रहण के उपरांत संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा की सभी सम्मानित सदस्यों को जब भी किसी काम में प्रशासन की मदद की आवश्यकता हो तो प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। सदैव उनके सुझाव समाज हित में आमंत्रित हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शरद गंगवार ने सभी नामित सदस्यों का माल्यार्पण कर कहा की नामित सदस्यों का कार्य क्षेत्र पूरी नगर पालिका होती है इसीलिए समाज के हित में यदि कोई भी कार्य आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया जाएगा तो यथाशीघ्र उन कार्यों का निष्पादन करने का प्रयास करूंगा । आप सभी का आवाहन करता हूं कि मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस नगर पालिका को सुचार रूप से संचालित करने में मदद करें ।
शपथ ग्रहण करने के उपरांत नामित सदस्य भाजपा नेता अवनीश चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति के हित के लिए कार्य करना है , हम लोगों को समाज के हित के लिए सरकार ने प्रतिनिधित्व सौंपा है सरकार की मंशा के अनुरूप इस नगर पालिका को बेहतर बनाने के लिए जो भी सार्थक प्रयास होंगे उनको पूरी श्रद्धा और तत्परता से निर्वहन करेंगे , सरकार की समस्त लाभकारी योजनाओं को पटल से उठाकर धरातल पर क्रियान्वयन करने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा ।
कार्यक्रम के उपरांत आए हुए आगंतुकों ने भी पूर्ण जोश और उत्साह के साथ सभी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विकास शर्मा, व्यापार मंडल से अमित सेठ, अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा, आर. आई. अंशुमन शुक्ला,अनूप पांडे,मनु कौशल,आरती मिश्रा, झगड़ु यादव,प्रदीप शाक्य , सुनील गुप्ता, नीलकांत, तथा सभी सभासद गण सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
