आजमगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: भव्य कलश यात्रा के साथ गूँजा ‘राधे-राधे’

आजमगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: भव्य कलश यात्रा के साथ गूँजा ‘राधे-राधे’
आजमगढ़। ग्राम-किशुनदासपुर नं० 2 (देखवारी भवरनाथ) में आज शनिवार, 02 मई 2026 को संगीतलमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का अत्यंत हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
भक्तिमय कलश यात्रा का विवरण
आज सुबह 8 बजे यजमान श्री उमेश चन्द्र उपाध्याय के निज निवास से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई। सिर पर कलश धारण किए सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं की यह टोली किशुनदासपुर से निकलकर चंद्रमा ऋषि के आश्रम तक गई। पूरी यात्रा के दौरान वातावरण ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस यात्रा में मोहल्लेवासियों के साथ-साथ जिले के कोने-कोने से आए गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए।
वृंदावन के विद्वान कथा व्यास का आगमन
इस ज्ञान यज्ञ में कथा अमृत का रसपान कराने के लिए श्री धाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्री आशीष कृष्ण शास्त्री जी महाराज का आगमन हो चुका है। शास्त्री जी ने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन का कल्याण होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आयोजन समिति का संदेश
कार्यक्रम के आयोजक राकेश उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय), और रत्नाकर उपाध्याय (फाउंडेंडर व सी.ई.ओ., यूनिक ग्रुप) ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन पितरों की स्मृति में आयोजित किया गया है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पावन अमृतमयी कथा का लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें।
आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा:
कथा समय: प्रतिदिन सायंकाल 6 बजे से।
हवन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा: 10 मई 2026 (रविवार), दोपहर 4 बजे से।
कथा स्थल: ग्राम-किशुनदासपुर नं० 2, देखवारी भवरनाथ, जनपद-आजमगढ़ (उ०प्र०)।
संपर्क हेतु:
विनीत: श्री उमेश चन्द्र उपाध्याय एवं समस्त उपाध्याय परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *