तिर्वा में समाजवादी पार्टी की रोजा इफ्तार में सपा नेताओं सहित उमड़ी लोगों की भीड़

तिर्वा में समाजवादी पार्टी की रोजा इफ्तार में सपा नेताओं सहित उमड़ी लोगों की भीड़

कन्नौज। सपा नेता और पार्टी के तिर्वा नगर अध्यक्ष शानू सिद्दीकी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यकम में समाजवादी पार्टी के नेताओं से लेकर अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं सहित आम और खास जनमानस ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
बताते चलें कि सोमवार की सायं तिर्वा नगर में एक गेस्ट हाऊस में सपा तिर्वा नगर अध्यक्ष द्वारा रोज इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यकम में पूर्व विधायक सीसामऊ इरफान सोलंकी से लेकर कई अन्य सपा नेता मेराज खान, नसीम सोलंकी, सहित सपा और अन्य राजनैतिक दलों के अलावा नगर क्षेत्र के लोगों को रोजा इफ्तार में प्रतिभाग करना था।
उपरोक्त नेता तो इफ्तार कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके लेकिन नगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में आम और खास जनमानस ने इफ्तार कार्यकम में प्रतिभाग किया। शाम 6.22 बजे रोजा इफ्तार कार्यकम का शुभारम्भ हुआ तो लोगों ने इफ्तार किया।
कार्यकम में पूर्व राज्यसभा सांसद रामबक्स सिंह वर्मा, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अंशू पाल, कुक्कू चौहान, दिलशाद खान, दिनेश बॉथम, श्याम सिंह यादव, इशाक खान, अनिल पाल, अंगूरी दहाड़िया, अन्नपूर्णा राजपूत, जगदीश नारायण राजपूत, अंशुल गुप्ता, उदय राजपूत, अवनीश यादव, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *